क्षेत्रीय
17-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर अलग-अलग उड़नदस्ते दल का गठन किया गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही सख्त निर्देश दिए थे कि परीक्षा कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आना चाहिए इसके बावजूद भी एक परीक्षा केंद्र में अनियमितता सामने आई है जिसके चलते संबंधित पर्यवेक्षक को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने निलंबित कर दिया है। कक्षा में नकल का मामला मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा दसवीं की परीक्षा के दौरान बीते दिन परासिया एसडीएम और प्रशिक्षु आईएएस शुभम यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे जहां पर ड्यूटी में मौजूद माध्यमिक शिक्षिका कृष्णा शर्मा द्वारा परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करने में सहयोग किया जा रहा था शिक्षिका के पास प्रिंटेड नकल सामग्री भी एसडीएम शुभम यादव ने पकड़ी थी जिसके बाद उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई कर प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा था इस मामले में कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया। ईएमएस/ मोहने/ 17 फरवरी 2026