क्षेत्रीय
17-Feb-2026


चौरई एसडीएम ने थाने में दर्ज कराई शिकायत छिंदवाड़ा (ईएमएस)। चांद क्षेत्र अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का लंबे समय से गढ़ बना हुआ है। यहां पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए पिछले दिनों कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा राजस्व अमले को सख्त निर्देश दिए गए थे कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश के बाद राजस्व अमले ने रेत माफियाओं के खिलाफ क्षेत्र में कार्रवाई करने मुहिम छेड़ दी है इसी मुहिम से परेशान होकर मंगलवार को एक रेत माफिया ने जांच टीम पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस में करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा अपने जांच दल के साथ चांद के ग्राम मंदरिया में रेत माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंचे यहां पर एसडीएम ने एक जेसीबी सहित दो ट्रेक्टरों को रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने पकड़ा था जिसके बाद इन वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में लाने के लिए एसडीएम के ड्राइवर और कोटवार को मौके पर तैनात किया गया था लेकिन इस बीच रेत माफिया अनिकेत ठाकुर और उसके अन्य साथियों द्वारा एसडीएम के ड्राइवर तथा कोटवार के ऊपर हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान झूमा-झपटी भी आरोपियों ने राजस्व अमले के साथ की। राजस्व अमले के साथ झूमा-झपटी की शिकायत मिलने पर एसडीएम प्रभात मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उन्होंने रेत माफियाओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। रेत माफियाओं को कौन दे रहा संरक्षण चांद क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण जगह-जगह हो रहा है। करीब 8 माह पहले चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने भी इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी। चौरई विधायक ने ईएमएस/ मोहने/ 17 फरवरी 2026