छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिला कोषालय छिंदवाड़ा/पांढुर्णा द्वारा कार्यालय प्रमुखों एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की गुमशुदा कटौतियों एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण के लिये जी.पी.एफ. कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 23 से 25 फरवरी तक जिला पंचायत छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस संबंध में कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी, स्थापना प्रभारी, लेखापाल तथा अभिदाता इस कैम्प में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही, गुमशुदा कटौतियों एवं शिकायतों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जैसे सामान्य भविष्य निधि कटौती पत्रक, वेतन देयक, चालान की प्रति, कैशबुक तथा बिल रजिस्टर की प्रमाणित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा। ईएमएस/ मोहने/ 17 फरवरी 2026