क्षेत्रीय
17-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले सभी वितरण केंद्रों में मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर संपन्न हुये। इन शिविरों में 120 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से सभी 120 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि जनसुनवाई में विद्युत प्रदाय संबंधी 54, बिल संबंधी 18, बंद, खराब मीटर संबंधी 40, नवीन कनेक्शन संबंधी 01 और 07 अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 120 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निराकरण किया गया। ईएमएस/ मोहने/ 17 फरवरी 2026