20-Feb-2026
...


- तनाव से जूझ रहे छात्रों को मिलेगा सीधा मार्गदर्शन - परीक्षा के दबाव के दौर में विद्यार्थियों के लिए बना सहारा कोरबा (ईएमएस) प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़, लगातार बढ़ती अपेक्षाएं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का दबाव विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हालिया घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि अंक और रैंक की होड़ में कई छात्र मानसिक रूप से टूटने की कगार तक पहुंच रहे हैं। लेकिन ऐसे संवेदनशील दौर में फिजिक्स वल्लाह विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक जिम्मेदार और सराहनीय पहल करते हुए “PW प्रेरणा – Your Guide to Emotional Wellness” हेल्पलाइन शुरू कर विद्यार्थियों को भावनात्मक सहारा देने का ठोस प्रयास किया है। यह पहल केवल एक औपचारिक सुविधा नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है, जो परीक्षा के दबाव, असफलता के डर, आत्म-संदेह और मानसिक उलझनों से जूझते हुए खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। “PW प्रेरणा” हेल्पलाइन के माध्यम से प्रशिक्षित काउंसलर सीधे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे, उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने के व्यावहारिक तरीके बताएंगे और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करेंगे। यह हेल्पलाइन सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगी, जहां विद्यार्थी 09990500122 और 7880189142 नंबर पर संपर्क कर गोपनीय और नि:संकोच मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। 20 फरवरी / मित्तल