20-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने कथित रूप से एक अधेड़ पर गोली चला दी। हालांकि सौभाग्य से वह बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कथित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कथित आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि कथित आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उसके पास से हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।