क्षेत्रीय
नर्मदापुरम (ईएमएस)। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, नर्मदापुरम के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर बनखेड़ी के आमगांव की आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती शशि पटेल की सेवा समाप्त कर दी गई है।उल्लेखनीय है कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप पर प्री-स्कूल एजुकेशन अंतर्गत 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। जबकि विभागीय निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिदिन पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों की उपस्थिति एवं संबंधित जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है।विभाग द्वारा इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उक्त कार्रवाई की गई है। ईएमएस 20,फरवरी,2026