क्षेत्रीय
20-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण बोर्ड हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों द्वारा प्रस्तुत लिखित समस्याओं एवं सुझावों पर कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं विंग कमांडर देवेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम सुधीर जैन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। ईएमएस / 20/02/2026