जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान के दौरान संभाग क्रमांक 2 और 11 में बार-बार सूचना देने के बाद भी जिन करदाताओं के द्वारा बकाया करों की राषि जमा नहीं की जाती है वैसे 13 करदाताओं के विरूद्ध निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देषानुसार संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह एवं कुलदीप तिवारी के द्वारा टीम के साथ करदाताओं की सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गयी। दोनो संभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन करदाताओं की क्रमशः संभाग क्रमांक 2 मदन महल वार्ड अंतर्गत करदाता पर बकाया राशि 82 हजार 8 सौ 27 रूपये होने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी, वहीं श्रीमती रजनी गुलाटी भवन स्वामी पर 1 लाख 30 हजार 8 सौ 57 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई, तालाबंदी एवं नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गयी। नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना है जहाँ हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। जब राजस्व समय पर प्राप्त होता है, तभी निगम जनहित के कार्यों को बिना किसी बाधा के पूरा कर पाता है। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 11 राजा गोकुलदास धर्मशाला के वार्ड क्रमांक 67 में भवन स्वामी पी.एस. आनंद पर ब्लॉक सी 511 शुभम रेसीडेन्सी पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लाक बी 310 शुभम रेसीडेन्सी पर 53 हजार 8 सौ 66, ब्लॉक सी 516 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 211 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक ए 105 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 513 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 518 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 514 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ब्लॉक सी 517 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, ललित यादव पर 34 हजार 7 सौ 15 रूपये, एवं ब्लॉक सी 316 पर 44 हजार 9 सौ 55 रूपये, पर कुर्की की कार्रवाई कर नोटिस चस्पा किया गया। कार्यवाही के समय संभागीय अधिकारी कुलदीप तिवारी, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक स्नेह शुक्ला, सुभम रघुवंशी, लक्ष्मण कोल आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / शहबाज/ 20 फरवरी 2026/ 07.00