करदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत उनके निवास के निकट ही निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे है राजस्व वसूली शिविर भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा करदाताओं को निगम के देय करों के भुगतान में सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत करदाताओं के निवास के समीप ही शनिवार, 21 फरवरी 2026 को अवकाश के दिन राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह राजस्व वसूली शिविर प्रत्येक वार्ड कार्यालय के अलावा वार्ड के एक अन्य स्थान पर भी आयोजित किए जायेंगे। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के राजस्व विभाग द्वारा करदाताओं को सम्पत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार सहित अन्य करों,शुल्कों की अदायगी करदाताओं के निवास के समीप ही उपलब्ध कराने हेतु समस्त वार्ड कार्यालयों सहित वार्ड के अन्य स्थानों पर राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे है। निगम द्वारा शनिवार, 21 फरवरी 2026 को सभी 85 वार्ड कार्यालयों सहित 165 स्थानों पर राजस्व वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमें करदाता अपने देय करों का भुगतान सुविधापूर्ण ढंग से कर सकेंगे। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निर्देशित किया है कि करों,शुल्कों का भुगतान करने हेतु वार्ड कार्यालयों अथवा शिविरों में आने वाले करदाताओं को करों की अदायगी में अधिक से अधिक सुगमता प्रदान की जाए और किसी भी करदाता को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। हरि प्रसाद पाल / 20 फरवरी, 2026