राज्य
21-Feb-2026
...


:: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हुई कार्यशाला; महिला अपराधों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी :: इंदौर (ईएमएस)। महिला अपराधों की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं के बेहतर संरक्षण के लिए इंदौर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्गों में कार्य कर रही महिलाओं को कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा तंत्र और शासन की योजनाओं से रूबरू कराना था। :: समाज की भागीदारी से थमेंगे अपराध : आर.के. सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह ने कार्यशाला में मुख्य रूप से शिरकत करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कानूनी बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जागरूक समाज ही महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार कर सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती संध्या राय ने स्वागत भाषण और कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत कर की। :: विशेषज्ञों ने साझा किए सुरक्षा और कानूनी सूत्र :: कार्यशाला में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं: बाल विवाह एवं सुरक्षा : महिला बाल विकास विभाग के महेंद्र पाठक ने बाल विवाह की रोकथाम और प्रशासन की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। विधिक सहायता : श्रीमती सौम्या सिंह बघेल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया। सपोर्ट सिस्टम : श्रीमती मधुमति (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) ने पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और पीड़ित महिलाओं की सहायता में एनजीओ की भूमिका पर चर्चा की। ऊर्जा डेस्क : श्रीमती संध्या राय ने थानों में संचालित ऊर्जा हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली समझाई। :: हेल्पलाइन नंबरों से किया सशक्त :: कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को आपातकालीन स्थिति के लिए इंदौर पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उन्हें अपने क्षेत्रों में इन नंबरों का प्रचार करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शौर्य दल, सेवा दल और बाणगंगा, खजराना, विजय नगर, आजाद नगर जैसे क्षेत्रों की सक्रिय महिलाओं ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। :: संकट में इन नंबरों पर करें संपर्क :: . सेवा का नाम हेल्पलाइन नंबर आपातकालीन सेवा 112 महिला हेल्पलाइन 181 साइबर हेल्पलाइन 1930 / 7049124445 क्राइम वॉच 7049108283 व्ही केयर फॉर यू 7049124444 प्रकाश/21 फरवरी 2026