राज्य
21-Feb-2026
...


:: अन्नपूर्णा मंदिर पर विशाल शिविर के साथ हेल्थ फॉर भारत अभियान का आगाज़; मधुमेह और मोटापे से मुक्ति दिलाएंगे 20 विशेषज्ञ डॉक्टर :: इंदौर (ईएमएस)। अग्रवाल समाज को स्वस्थ और निरोगी बनाने के उद्देश्य से बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति एवं हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन द्वारा एक अनूठे स्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ किया गया। श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में रविवार को अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में आयोजित पहले निशुल्क जांच शिविर में 20 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 540 समाज बंधुओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का भव्य शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज एवं स्वामी जयेंद्रानंद गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, पवन सिंघानिया (मोयरा), विधायक मधु वर्मा, विष्णु बिंदल, जगदीश बाबाश्री सहित कई गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में डॉ. विनिता कोठारी के मार्गदर्शन में पैरामेडिकल स्टाफ ने सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं दीं। :: 5 हजार परिवारों को सुरक्षित करने का महा-संकल्प :: अभियान के सूत्रधार विनोद अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज आर्थिक रूप से संपन्न है, लेकिन कारोबारी व्यस्तता के कारण अक्सर स्वास्थ्य की अनदेखी हो जाती है। उन्होंने घोषणा की कि इस अभियान के प्रथम चरण में 5 हजार परिवारों (लगभग 20 हजार लोग) को मधुमेह और मोटापे की जांच के दायरे में लाया जाएगा। शिविर का उद्देश्य समाज बंधुओं को समय रहते इन बीमारियों के प्रति सचेत करना और उन्हें निरोगी रखना है। :: आगामी शिविरों का शेड्यूल : यहाँ लगेंगा अगला पड़ाव :: अभियान के संयोजक किशोर गोयल और अरविंद वेल्यूअर ने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित होंगे: 28 फरवरी - 1 मार्च: अग्रसेन भवन, स्नेह नगर। 6-7 मार्च : गीता भवन, मनोरमागंज। 14-15 मार्च : आनंद नगर गार्डन, चितावद। 21-22 मार्च : बाबाश्री गार्डन, एयरपोर्ट रोड। 28-29 मार्च : हाईटेक भवन, स्कीम 140 (पीपल्याहाना)। 4-5 अप्रैल : दिव्य शक्ति पीठ, एमआर-10। :: पंजीयन हेतु संपर्क :: शिविर में शामिल होने के लिए समाज बंधु 98260-12287 एवं 98261-44446 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रकाश/21 फरवरी 2026