राज्य
21-Feb-2026


भोपाल (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल 22 फरवरी 2026 रविवार को बूथों पर श्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल बैतूल विधानसभा के बडोरा मंडल, ग्राम बडोरा के बूथ क्र. 210 पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ प्रातः 11ः00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश भर के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।