क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के धौला कुआं स्थित एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कूल प्रशासन को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/23/फरवरी/2026