क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


- 90 एकड़ शासकीय जमीन से हटाए गए फार्म हाउस-घर - नोटिस के बाद भी नहीं हटा रहे थे कब्जा कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। केसी जैन मार्ग पर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। जानकारी के अनुसार 90 एकड़ शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। कटघोरा एसडीएम ने 135 लोगों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। उक्त जमीन पर फार्म हाउस, पक्के मकान सहित अन्य निर्माण कर कब्जा किया गया था। कुछ लोगों ने 60 से 70 डिसमील तक जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। कार्रवाई जारी है। - लगाई गईं 4 से 5 जेसीबी मशीनें कार्यवाही के दौरान 4 से 5 जेसीबी मशीनें लगाई गईं। कुछ लोगों ने पहले ही अपना सामान हटा लिया था, लेकिन कई लोग सामान नहीं निकाल सके। ऐसे निर्माणों पर सीधे बुलडोजर चला दिया गया। - अधिकारी मौके पर रहे मौजूद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पुलिस प्रशासन से विमल पाठक, नगर निगम के तोड़ू दस्ता प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी रखी। 23 फरवरी / मित्तल