क्षेत्रीय
23-Feb-2026


रायसेन के बाड़ी से बड़ी खबर — शहर के प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दानपेटियों के ताले तोड़े, नकदी लेकर फरार। सुबह मंदिर खुलने पर पुजारियों और श्रद्धालुओं को हुई घटना की जानकारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मंदिर परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, चोरी की राशि का आकलन जारी। धार्मिक स्थल पर चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल किशोर वर्मा ems रायसेन