23-Feb-2026
...


- एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर बीजापुर(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला के गलगम जंगलों में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED की चपेट में आने से STF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की आधिकारिक पुष्टि एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने की है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम गलगम के घने जंगलों में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान STF के प्रधान आरक्षक नीलकंठ सिंह का पैर IED की चपेट में आ गया। धमाका होते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें सुरक्षित कैंप तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए जंगल क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)23 फरवरी 2026