क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने आयोग को सौंपा ज्ञापन भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश में कथित पुलिस अभिरक्षा में हो रही मौतों के मामलो में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मानव अधिकार आयोग ऐसी घटनाओ में तत्काल ही संज्ञान लेने की मांग की है। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल स्थित मानव अधिकार आयोग कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगो से संबधित ज्ञापन सौपां है। जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया है, कि प्रदेश में कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। और निष्पक्ष जांच के बजाय कई घटनाओं में मामलों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में विशेष रूप से मंदसौर में भव्यू लाला उर्फ वाहिद की कथित पुलिस कार्रवाई में हुई मौत और इंदौर में सलमान लाला की मौत का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा भोपाल के आजाद खान और छतरपुर के शहजाद खान के प्रकरणों को भी गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय और न्यायिक जांच की मांग की गई है। शमशुल हसन ने आरोप लगाते हुए कहा की आम नागरिक पर आरोप लगने पर फौरन ही एक्शन लिया जाता है, लेकिन जब आरोप पुलिस या अधिकारियों पर हों तो जांच में विलंब देखा जाता है। उन्होंने आयोग से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी आरिफ खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान, प्रदेश प्रवक्ता आजम हाफिज खान, प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरेशी, जिला अध्यक्ष शोएब खान, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शेख इस्माइल खान, शहर अध्यक्ष जाहिद खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जुनेद / 23 फरवरी