क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


- अन्न (मिलेट्स) मेला एवं प्रदर्शनी नवाचार से लाभकारी खेती की ओर कदम राजगढ़(ईएमएस) किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सांसद रोडमल नागर एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 03 दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सहप्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 फरवरी, 2026 तक कृषि धाम मोहनपुरा डैम पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही इस 03 दिवसीय मेले में पहले दिन सोमवार को मिलेट गैलरी, प्राकृतिक खेती तथा विभिन्न कृषि आदान की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें माइक्रोइरीगेशन (ड्रिप, स्प्रिंकलर) तथा ऑटोमेशन प्रमुख आकर्षण रहें।इस मौके पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) मेला सह प्रदर्शनी में उन सभी किसानों को आमंत्रित किया गया है। जिन्होंने नवाचार किए हैं तथा उन्नत तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया है। ऐसे प्रगतिशील किसानों के अनुभवों से राजगढ़ जिले के अन्य किसानों को लाभ मिलेगा और खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कृषि विभाग के सभी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस एवं टूर डायरी समय पर प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी। उन्होंने आमजन से अपेक्षा की कि मिलेट्स को अपने दैनिक खान पान में शामिल करें। जिससे पोषण और स्वास्थ्य दोनों में सुधार होगा। मेले में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक किसानों की सभी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे, जिससे यह आयोजन वास्तव में उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्‍यक्ष एवं जिला विकास एवं निगरानी सम‍िति सदस्‍य ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की सहायता दी जा रही है। फसल बीमा योजना लागू कर खेत में हुए नुकसान पर भरपूर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। किसानों को त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि इस मेले का पूरा लाभ लें, जैविक खेती को अपनाएं तथा प्राकृतिक व उन्नत पद्धतियों से उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” हमारा लक्ष्य है। सांसद रोडमल नागर ने कहा कि कृषि जगत में नेतृत्व करने वाले सभी व्यक्तियों का वे अभिनंदन करते हैं, जो आज इस मेले में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब तेज बारिश होती है तो खेत में परत जम जाती है और फसल ठीक से फल-फूल नहीं पाती, जबकि रिमझिम बारिश में फसल का नया अंकुरण सहज रूप से हो जाता है। इसी प्रकार कृषि में छोटी-सी त्रुटि या लापरवाही उत्पादन को रोक देती है, जैसे किसी नल में हवा का छोटा बुलबुला पानी का प्रवाह रोक देता है, परंतु उसे ठीक कर देने पर व्यवस्था पुनः सुचारू हो जाती है। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने संतरे के बगीचे लगाए, लेकिन अपेक्षित उत्पादन नहीं मिला। ऐसे में इस मेले में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे खेती को अधिक लाभकारी बनाने हेतु मार्गदर्शन दें। इस कार्यशाला में किसान नई तकनीकों, रोगों के उपचार एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करें। श्री अन्न (मिलेट्स) मेला सह प्रदर्शनी में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग, एग्रीटेक/कृषि तकनीक, एबीडीसी (नीम कोटेड यूरिया), मृदा परीक्षण / मृदा कुंडली, जैविक खेती – घरेलू उत्पाद उन्नति, ए टू जेड एग्री सर्विस, जे फार्म, बीएएसएफ, आईआरसी / एग्री इनपुट (बीज), जेम एरिग्रेशन (ड्रिप/स्प्रिंकलर), सिंजेंटा, एग्रो स्‍टार, राशी सीड्स, बायर क्रॉप साइंस, एडवांटा, कावेरी सीड्स, ग्रीनको / ग्रीन एग्री, कोठारी एग्रीटेक, उर्वरक / इनपुट कंपनियाँ, राफेल फर्टिलाइजर, आईएफएफसीओ, एनएफएल, सीआईएल (कोरोमंडल), आईपीएल, इंदोगल्फ + सल्फर, रवाना + माइक्रो न्यूट्रिएंट, कुर्ले + पंचगव्य, कॉरमंडल बीआईओ, नानकू, स्काईग्रो, पीआई, एडीएमए, इंडोफिल अन्य, एग्री डायरेक्टर क्‍यूटीएस बैंक, सीसीबी (सहकारी बैंक) सहित कृषि यंत्र / टूल्स आदि के द्वारा स्‍टॉल लगाए गए। साथ ही मंच से प्रगतिशील किसान रतन सिंह परमार, श्रीलाल सोंधिया, श्रीलाल चौहान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्‍यक्ष एवं जिला विकास एवं निगरानी सम‍िति सदस्‍य ज्ञान सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्‍यक्ष चन्‍दर सिंह सौंधिया, कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, उप संचालक कृषि सचिन जैन सिहत कृषि विभाग के समस्‍त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। -निखिल/राजगढ़/23/2/2026