राज्य
23-Feb-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। कुंडम थाना अतंर्गत ग्राम भौकादेवरी पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई| बताया गया है कि युवक कल रात 8 बजे घर से ससुराल जाने के लिए देवरी गांव जा रहा था, तभी रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गया | वही बरेला थाना क्षेत्र में गौर नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई| घटना के संबंध में कुंडम पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरिया निवासी 33 वर्षीय प्रदीप कुन्जाम कल रात 8 बजे घर से ससुराल जाने के लिए देवरी निकला था| कल रात 9.30 बजे भोकादेवरी के पास उसका एक्सीडेंट हो गया| राहगीर द्वारा उसे कुंडम अस्पताल पहुंचाया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई, अस्पताल में परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है| इसी प्रकार बरेला थाना अतंर्गत गौर नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई| बरेला पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खुक्खम थाना कुंडम निवासी 60 वर्षीय नेमचंद सेन को गत 14 फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल होने से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है| सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026/ 05.45