क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी क्रमांक–4 में मासिक बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.पी. रावत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में नगर के विभिन्न सीनियर सिटीज़न संगठनों के सलाहकार प्रतिनिधि अरविंद पटेल, अनिल शुक्ला, दिलीप कुंडे, किशन लाल एवं अर्जुन सिंह ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभार्थियों को मिल रही बेसिक सुविधाएं जैसे शुद्ध पीने के पानी के लिए पानी टँकी, वाटर कूलर, एयर कूलर,फैनों की नियमित साफ सफाई कराना, अधिकृत अस्पतालों के स्पेसलिस्ट डॉक्टरों लिखी दवाइयों की उपलब्धता व परामर्श सेवाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गईं। अंत में डिस्पेंसरी स्टाफ मनोज कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026