जबलपुर, (ईएमएस)। कोतवाली थाना अतंर्गत कमानिया गेट के पास पुरानी रंजिश पर एक बदमाश ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया| घायल को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल रिफर कर दिया गया| कोतवाली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्याशाला के पीछे चेरीताल निवासी 19 वर्षीय सौरभ अहिरवार गत शाम लगभग 5 बजे भारत कैप हाउस के बाहर बैठकर ग्राहकों को बुला रहा था तभी शाम लगभग 5.15 बजे यश बैन आया और पुरानी रंजिश पर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से उसकी पीठ पर हमला कर घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 109(1), 296(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 23 फरवरी 2026