क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


- मचा हड़कंप, पुलिस कर रही तलाश इन्दौर (ईएमएस) जिला जेल से बाहर निकलते दो बदमाशों का वीडियो सोशल साइट्स वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है जहां स्थित जिला जेल की खुली जेल परिसर से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों ने वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। जिला जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को कार्रवाई के लिए पत्र भेज संयोगितागंज थाना पुलिस को आरोपियों की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो करीब 10 दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान गर्वित उर्फ काका पिता लक्ष्मण और आदित्य उर्फ बिल्लू पिता मनोज भूरिया के रूप में हुई है। इन दोनों ने यह वीडियो खुली जेल के गेट पर गार्ड के हटने के दौरान बनाया था। संयोगितागंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 23 फरवरी 2026