क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


- फैली दहशत, केस दर्ज इन्दौर (ईएमएस) कल देर रात नशेड़ियों द्वारा युवती से छेड़छाड़ के बाद शुरू हुए विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया और उसमें दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार जगदीश नगर गली नंबर 10 में रात करीब 12 बजे युवकों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि विवाद करने वाले युवक नशे की हालत में थे। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान स्थानीय रहवासियों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ के बाद विवाद शुरू हुआ जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान परिवार के लोग भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे थे लेकिन युवकों ने उनके साथ भी अभद्रता की। पुलिस को घटना का वीडियो मिला हुआ जिसके आधार पर हितेश मालवीय, रोशन, अभिषेक और मुन्ना समेत अन्य युवकों की पहचान की गई। सभी आरोपी युवक छोटे-मोटे कामकाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आनंद पुरोहित/ 23 फरवरी 2026