क्षेत्रीय
23-Feb-2026
...


- 3 नकल प्रकरण दर्ज मुरैना ( ईएमएस ) | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएँ जिले में सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में सोमवार को आयोजित जीवविज्ञान (बायलॉजी) विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. इंदौलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 8,416 परीक्षार्थियों में से 8,113 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 283 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान 3 नकल प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें शासकीय हाईस्कूल मुरैनागांव में 1 तथा अशासकीय पंडित नेहरू कॉलेज (भाग-1) में 2 प्रकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं तथा परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।