- हाका पार्टी ने 35 पशुओं को सड़कों से हटाया, 06 घायल/बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय एवं 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की भोपाल (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 36 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा व हाका पार्टी ने 35 पशुओं को सड़कों से हटाया एवं 06 घायल/बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तथा 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के श्यामला हिल्स, पॉलीटेक्निक, राजभवन, लालपरेड, पुरानी विधानसभा, मंत्रालय, लालघाटी, स्टेट हैंगर, बरखेड़ी, शाहपुरा, अरेरा कालोनी, बिट्टन मार्केट, अशोका गार्डन, भानपुर, करोंद, जम्बूरी मैदान, खजूरी, अवधपुरी, एम्स, साकेत नगर, टैगोर नगर, पिपलानी, जेल रोड क्षेत्र आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 36 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 35 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाया। निगम अमले ने 06 घायल@बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय भेजने तथा अरवलिया कांजी हाउस से 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। ईएमएस/23/02/2026