राष्ट्रीय
23-Feb-2026


ओटावा (ईएमएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को 60 देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया है, जिनमें सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। बिरला ने यह कदम उस वक्त उठाया जब विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया, जो वैश्विक लोकतांत्रिक संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम है। लोकसभा सचिवालय का यह भी कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहुदलीय पहल को आगे बढ़ाते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने संसदीय मैत्री समूहों को औपचारिक स्वरूप दिया। विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम, शशि थरूर, टी.आर. बालू, के.सी. वेणुगोपाल, अखिलेश यादव, असदुद्दीन ओवैसी, अभिषेक बनर्जी और सुप्रिया सुले अलग-अलग मैत्री समूहों का नेतृत्व करेंगे। सुबोध/२३-०२-२०२६