क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)। जनपद फिरोजाबाद की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के 40,000 रुपये वापस कराए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना फरिहा क्षेत्र के गांव साहूमई निवासी संदेश कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह के साथ एपीके फाइल के जरिए अज्ञात साइबर ठगों ने 40,000 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम ने संबंधित बैंक और नोडल एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई पूरी धनराशि 40,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की अपील फिरोजाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ईएमएस