क्षेत्रीय
24-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | जीवाजी विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी व बीकाम पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 26 मार्च से व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं एक अप्रैल से होंगी। इस वर्ष लगभग 60 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षाएं कड़ी निगरानी और सख्ती से संपन्न होंगी। ताकि नकल व अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी, नियंत्रण रखा जा सके।