खेल
24-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। वेस्टइंडीज के दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बीच हमेशा ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है। सचिन को कई बार गलत आउट दिये जाने के लिए बकनर विवादों में रहे हैं। वहीं अब बकनर ने स्वयं माना है कि कई बार उनसे गलतियां हुईं और उन गलतियों का पछतावा आज भी उन्हें है। बकनर वैसे तो अपनी सटीक अंपायरिंग के लिए जाने जाते थे पर तेंदुलकर के मामल में उनका रिकार्ड खराब रहा है। वह महान बल्लेबाज के करियर में कई बार खलनायक की तरह से नजर आये। वहीं अब बकनर ने माना है कि उनसे जो गलतियां हुई है उससे वह अब भी दुखी हैं। बकनर ने कहा, साल 2003 में ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर जेसन गिलेस्पी की एक गेंद पर बकनर को एलबीडब्लयू दिया था। तब रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद स्टंप्स के काफी ऊपर से जा रही थी। वहीं सचिन हैरान थे, लेकिन बिना कुछ कहे क्रीज छोड़ दी। वहीं साल 2005 में सिडनी में अब्दुल रज्जाक की गेंद पर बकनर ने सचिन को कैच आउट दिया, जबकि गेंद उनके बल्ले से बहुत दूर थी गेंद पैड को छूकर विकेटकीपर के पास गई थी। वहीं अब बकनर ने कहा, “मुझसे दो बड़ी गलतियां हुईं पहली गलती तब हुई जब गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी और दूसरी तब जब गेंद बल्ले को नहीं छुई थी। ऑस्ट्रेलिया में सचिन के खिलाफ वो फैसला देना मेरे करियर की उन यादों में से है जिसे मैं सुधारना चाहता हूँ। बकनर ने यह भी स्वीकार किया कि जब आप इतने बड़े खिलाड़ी के खिलाफ गलत फैसला देते हैं, तो वह आपके दिमाग में घर कर जाता है।उन्होंने इसे एक ‘मानवीय भूल’ बताया, लेकिन यह भी माना कि सचिन जैसे महान खिलाड़ी के लिए एक-एक पारी कितनी कीमती होती है।!वहीं सचिन ने इतने गलत फैसलों के बावजूद कभी भी मैदान पर अंपायर के प्रति खराब व्यवहार नहीं दिखाया। गिरजा/ईएमएस 24 फरवरी 2026