क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल में कार ड्राइवर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कार गौरव नाम के शख्स की है। उसने कार चलाने के लिए ड्राइवर को ऑनलाइन बुक किया था। ये आत्महत्या है, हत्या है या फिर दम घुटने से ड्राइवर की मौत हुई है, इसकी जांच की जा रही है। राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल में होंडा सिटी कार के अंदर ड्राइवर की लाश मिली। लाश बेसमेंट के पार्किंग एरिया में मिली है। इससे वहां हड़कंप मच गया। वारदात सोमवार देर रात की है। मयूर विहार थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्राइवर ने आत्महत्या की है या कार के अंदर दम घुटने से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।