नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में शेर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, एक संपत्ति विवाद के दौरान शेर सिंह की तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक के लक्षणों के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। स्वजनों का कहना है कि पुलिस उन्हें थाने ले गई थी। दक्षिणी पूर्वी जिले में पुलिस अभिरक्षा में व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। स्वजन ने जहां प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने इससे इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक थाने से 150 मीटर की दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर शेर सिंह का मकान है। पास में ही अर्जुन नामक व्यक्ति से प्रॉपर्टी को लेकर उनका तीन वर्ष से विवाद चल रहा है। आस-पास के लोगों के मुताबिक सोमवार को दोनों में विवाद होने पर पुलिस शेर सिंह को थाने ले गई। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। मुंह से झाग निकलने लगा। उन्हें हास्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना था कि दोनों के बीच विवाद उनके घर के बाहर ही हुआ।