क्षेत्रीय
24-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) इन्दौर ने अपनी स्नातक तीसरे व चौथे वर्ष की परीक्षा में फेरबदल कर दिया है। विश्वविद्यालय ने आगामी 6 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित प्रत्येक पाठ्यक्रम के कुछ विषयों की परीक्षा आगे बढ़ाते पांच से छह विषयों के पेपर की नई तारीख घोषित कर दी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उक्त संशोधित परीक्षा शेड्यूल भी अपलोड कर दिया है। पहले 31 मार्च तक परीक्षा संपन्न होनी थी, जो अब 10 अप्रैल को खत्म होगी। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी के अनुसार तीसरे व चौथे वर्ष के पांच से छह विषय की परीक्षा प्रभावित हुई है। नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने आयोजित परीक्षाओं में यह संशोधन बदलाव कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी के चलते किया है