जबलपुर, (ईएमएस)। कौशल विकास संस्थान के विज्ञान भवन में आयोजित रंगोत्सव होली क्रिएटिव कार्यशाला का के दूसरे बुधवार को विद्यार्थियों को परिधानों के निर्माण पर होली के विभिन्न रंगों को कलात्मक एवं तकनीकी के उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान दिया गया। कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा ने कार्यशाला का निरीक्षण कर कहा कि कार्यशाला विद्यार्थियों के कौशल की दक्षता को प्रगट करने में सहायक होती है। निदेशक प्रो सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को फैब्रिक कलर का उपयोग कर टाई एंड डाई तकनीक सिखाई गई। कार्यशाला प्रशिक्षक जवफिशा मनसब अनसारी ने विद्यार्थियों को बताया कि पेंट के माध्यम से डाई तकनीक अपनाने से प्रक्रिया आसान हो जाती है। कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों ने होली थीम पर सुंदर एवं रंग-बिरंगे दुपट्टों को डाई किया। डॉ मीनल दुबे ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हैंड पेंटिंग, हैंड प्रिंटिंग और टाई एंड डाई तकनीकों के माध्यम से परिधानों का निर्माण सिखाना हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के अलावा सुश्री रविता सिंह,रचना मिश्रा,आदित्य तिवारी,सविता पथरिया,डॉ आशा रानी,डॉ रोहित पाण्डेय आदि शामिल हुए।