क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थानांतर्गत रैगवां पुलिया के पास कल रात बाईक सवार दो लोगों ने एक श्रमिक को रोक कर शराब पीने पैसे मांगे। मना करने पर एक आरोपी ने श्रमिक को पकड़ लिया और दूसरे ने कलाई में चाकू मार दिया। इस दौरान झूमाझटकी में श्रमिक का मोबाइल भी गिर गया। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि ग्राम रैगवां निवासी बबलू बंसल कल रात मजदूरी कर घर वापस जा रहा था। तभी रात लगभग 8.50 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बबलू को रोक लिया और शराब पीने पैसे मांगे। मना करने पर एक युवक ने बबलू को पकड़ा और दूसरे ने उसकी कलाई में चाकू मार दिया।