- क्लेम दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख हड़पे जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थानांतर्गत एक निजी कंपनी के बीमा एजेंट ने चिकिन सेंटर के संचालक को सड़क हादसे में विकलांग होने पर क्लेम दिलाने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख हड़प लिए। आरोपी बीमा एजेंट पर मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गयारू। रांझी पुलिस ने बताया कि अनूप बिहार और तिलहरी निवासी चैतन्य चौपड़ा रांझी मेन रोड में शेरे पंजाब चिकिन सेंटर चलाता है। वर्ष 2014 में आजीवन लाईफ इंश्योरेंश कंपनी के एजेंट अमित लांबा ने उनका 50 लाख का बीमा किया था। बीमा करते समय एजेंट ने उन्हें बीमाधारक की मृत्यु होने व पूर्ण विकलांग होने पर बीमा कवर मिलने का कहा था। गत 16 फरवरी को घर जाते समय चैतन्य चौपड़ा को डीमार्ट के पहले बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना में चैतन्य के दोनों पैरूर कट जाने से वह स्थाई रूप से विकलांग हो गया था। जब चैतन्य ने बीमा एजेंट अमित लांबा से क्लेम के संबंध में बात कर कहा कि वह बीमा केवल मृत्यु होने पर बीमा कवर की सुविधा देता है। इससे विकलांग होने पर कवर क्लेम नहीं मिलेगा तो बीमा एजेंट अमित लांबा चैतन्य को गुमराह कर बोला कि वह बीमा कवर क्लेम कंपनी से दिला देगा। इसके लिए पैसे खर्च करना होगा। बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर बीमा एजेंट अमित लांबा ने चैतन्य चौपड़ा से उसकी दुकान पर आकर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। समय बीतने पर जब क्लेम नहीं मिला तो चैतन्य को पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026/ 01.50