क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


गुरुग्राम (ईएमएस)। गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे एक शख्स की हार्ट फेलियर से मौत हो गई। पुलिस को होटल के कमरे से सेक्स पावर की दवाइयों का खाली रैपर मिला है। आशंका है कि इन दवाओं के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। घर में उसके बेटे की शादी की तैयारियां चल रही गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे एक 56 साल के शख्स की हार्ट फेलियर से मौत हो गई। पुलिस को होटल के कमरे से सेक्स पावर की दवाइयों का खाली रैपर मिला है। आशंका है कि इन दवाओं के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। मृतक सोहना के एक गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 12 मार्च को मृतक के बेटे की शादी है। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थी। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि मृतक एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर था और अपनी महिला मित्र के साथ बस स्टैंड के पास होटल में रुका हुआ था। महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ और हालत बिगड़ती गई। महिला ने होटल के स्टाफ की मदद से फौरन पुलिस को कॉल किया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस को होटल के रूम से सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में हार्ट फेलियर से मौत हुई लगती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/फरवरी/2026