महोबा (इएमएस )। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के कबरई क्षेत्र मे गुरूवार को खनिज, परिवहन विभाग और पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही मे अवैध खनन और परिवहन मे शामिल 16 ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया गया. टीम ने इस दौरान दो स्टोन क्रेशर मे छापा मार कर भारी मात्रा मे फर्जी दस्तावेज और रायल्टी चोरी के मामले को भी पकड़ा है. पुलिस उप अधीक्षक ए 0 के 0 सिंह ने बताया कबरई क्षेत्र मे खनिज राजस्व चोरी की शासन स्तर पर पहुंची शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर गठित खनिज, परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बार फिर कार्यवाही करते हुए उटियां गाँव के निकट ट्रकों को पकड़ा . जहाँ गाड़ियाँ ओवर लोड ग्रिट लादकर निकल रही थी . इन ट्रकों के पास मोके पर खनिज परिवहन हेतु वैध प्रपत्र नहीं पाए गए. बगैर रायल्टी पेपर के इन सभी ट्रकों को स्टोन क्रेशर से ग्रिट लोड करके एनआर निकाला जा रहा था. टीम ने सभी ट्रकों को सीज करके पुलिस अभिरक्षा मे सोप दिया है. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की सयुंक्त टीम ने मंडी मे शक्तिमान ग्रेनाईट व एस एस स्टोन क्रेशर मे भी छापामारी कर सघन छानबीन की. जहाँ प्रपत्रों मे भारी गड़बड़ी पाई गयी. जांच मे क्रेशर से ट्रकों मे एनआर ग्रिट लोड करके शासन को लाखों के राजस्व की क्षति पहुंचाये जाने की बात प्रकाश मे आई है. खनिज विभाग के अधिकारी क्रेशर से बरामद प्रपत्रों की जांच पड़ताल कर रहे है. मामला सही साबित होने पर क्रेशर प्लांट को सील किये जाने और खनन पट्टे निरस्त किये जाने की कार्यवाही अमल मे लाइ जायेगी. उल्लेखनीय है की कबरई खनिज मंडी मे खनिज राजस्व की चोरी को रोकने के लिए प्रशांसन द्वारा दो दिनों के भीतर यह बड़ी कार्यवाही अमल मे लाइ गयी है. मंडी मे हर रोज लगभग पांच हजार ट्रक गिट्टी लोड होकर महानगरों को बिक्री के लिए ले जाई जाती है. आरोप है की कतिपय रसूखदार माफिया के संरक्षण मे यहां सक्रिय दलालो और लोकेशन गेंग द्वारा इनमे बड़ी संख्या मे गाड़ियों को बगैर रायल्टी के एनआर निकलवाया जाता है. जिससे शासन को राजस्व की भारी क्षति होती है. कबरई खनिज मंडी मे सयुंक्त टीम द्वारा एक बार फिर कार्यवाही से ह्ड़कंप का माहौल है. हरी कृष्ण पोद्दार