क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय होटल द पार्क में आगामी 1 मार्च को फिक्की फ्लो विमेंस ग्रुप द्वारा होली पूर्व आयोजित कार्यक्रम में देश की जानी-मानी पार्श्व गायिका ऊषा उत्थुप शामिल होंगी। शाम 4 बजे से शुरू इस कार्यक्रम में वे अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुतियों के साथ ही सुरों के सफर को लेकर ग्रुप सदस्याओं से चर्चा भी करेंगी। ऊषा उत्थुप इस दौरान वीमेंस के साथ अपने जीवन के विशेष अनुभवों को साझा भी करेंगी। इस अवसर पर सदस्याएं फूलों की होली खेलेंगी। आनंद पुरोहित/ 26 फरवरी 2026