इन्दौर (ईएमएस) उमंग उल्लास और उत्साह के पर्व होली के दौरान शहरवासियों से होलिका दहन के लिए गोमाता के गोबर से बने कंडों का उपयोग करने की अपील कामधेनु सेवा समिति, गोसेवा विभाग एवं गोवंश सेवा समिति द्वारा की गई है। समिति के राजेंद्र असावा व बुरहानुद्दीन शकरुवाला के अनुसार गोमाता के गोबर से निर्मित कंडे से होलिका दहन करने से धार्मिक, आध्यात्मिक व पर्यावरण की दृष्टि से अनेकों लाभ है। वहीं गोवंश सेवा समिति के गोपाल अग्रवाल व मनोज तिवारी का कहना है कि हिंदू धर्म में कंडे से होलिका दहन करने को पवित्र माना है। ज्ञात हो कि होलिका दहन में उपयोग के लिए आसपास की गोशालाओं मे बड़ी संख्या में गोबर के कंडों का निर्माण किया गया है। होलिका दहन हेतु वहां से ये कंडे लाएं जा सकते हैं। आनंद पुरोहित/ 26 फरवरी 2026