तस्वीर सामने आते ही पाक सेना के हाथ-पैर फूले, पूरे शहर को हाई एलर्ट पर रखा इस्लामाबाद,(ईएमएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद उस वक्त दहल गई जब मशहूर फैसल मस्जिद की एक खौफनाक तस्वीर वायरल होने लगी। इस तस्वीर में मस्जिद के ठीक सामने कोई हथगोला लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है। ये तस्वीर किसी ने मस्जिद के ठीक सामने वाली रोड पर ली है, जहां से हथगोला फेंक कर भयानक तबाही मचाई जा सकती है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद पाका सेना के हाथ-पांव फूल गए क्योंकि उन्हें डर है कि अटैक किसी भी वक्त हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस्लामाबाद के कई इलाकों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और पूरे शहर को हाई एलर्ट पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये कारनामा खूंखार आतंकी संगठन टीटीपी का है। इस तस्वीर के जरिए संगठन के लड़ाकों ने अपनी अगली और खौफनाक साजिश की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर टीटीपी के एक गुर्गे ये फोटो शेयर की है और इसके साथ ही धमकी दी है कि अब उनका अगला निशाना यही मस्जिद है1 इस खबर के फैलते ही पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। मस्जिद के साथ आसपास के इलाके को ‘हाई अलर्ट’ पर डाल दिया गया है। जानकारों का मानना है कि टीटीपी जानबूझकर लोगों के मन में खौफ बैठ रहा है ताकि वह सरकार को कमजोर समझने लगे। टीटीपी की एक सोची-समझी चाल है। रिपोर्ट के मुताबिक धमकी मिलने के तुरंत बाद पाकिस्तानी सरकार और सुरक्षा बल हरकत में आ गए। मस्जिद के चारों ओर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और सादे कपड़ों में खुफिया अधिकारियों को तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। बता दें टीटीपी का पुराना रिकॉर्ड रहा है कि वह धार्मिक स्थलों और मस्जिदों को निशाना बनाता है। इससे पहले भी पाकिस्तान में कई शिया मस्जिदों और सूफी दरगाहों को बम धमाकों से उड़ाया जा चुका है। सिराज/ईएमएस 26फरवरी26 ----------------------------------