क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के होशंगाबाद रोड पर रहने वाले भगत शर्मा अपने परिवार के साथ घूमने के लिये गोवा गये थे, जहॉ हुए एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पीड़ित परिवार का कहना है, की गाड़ी एक युवती चल रही थी। लेकिन पुलिस ने उसकी जगह उसके साथ मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार होशंगाबाद रोड स्थित सिग्नेचर एस-9 में रहने वाले भगतराम शर्मा (65) पत्नी लीला शर्मा, बेटी रुचिका, दामाद तुषार और रुचिका की 3 महीने की बेटी के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए गोवा गए थे। वहॉ उन्होंने आई-20 कार किराए पर ली थी। तुषार का कहना है, कि उनकी स्पीड नियमित थी, लेकिन सामने से अचानक एक तेज रफ्तार से थार कार आई और सीधे उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट में भगत शर्मा की मौत हो गई जबकि बाकी सब घायल है। तुषार का कहना है की थार में 5 लड़कियां और एक लड़का सवार थे, सभी नशे में थे। एसयूवी को एक युवती चला रही थी। बाद में लड़कियों को दूसरी गाड़ी से ले जाया गया और एसयूवी में सवार एकमात्र युवक जिसने अपना नाम शौर्य बताया है, को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया गया है की पकड़ा गया युवक शौर्य दिल्ली का रहने वाला है। जुनेद / 26 फरवरी