- अशोक शर्मा कोषाध्यक्ष बने ग्वालियर ( ईएमएस ) । सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल, जिंसी नाले पर संपन्न हुई । बैठक का संचालन समिति के महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया । सभी की सहमति से कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा को मनोनीत कर , पदाधिकारीयों ने भगवान का अंग वस्त्र पहनाकर उनको कोषाध्यक्ष पद ग्रहण कराया। अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को होने वाले नि:शुल्क चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीयन 19 मार्च तक नव संवत्सर की शुभारंभ की वेला तक प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल पर सायं काल 5-00 से 7:00 बजे तक किए जाएंगे। 7 मार्च को सायं काल 4:00 बजे बुजुर्गों के सम्मान के साथ सकल ब्राह्मण महासमिति का होली मिलन समारोह प्रधान कार्यालय पर का दायित्व राम कौशल शर्मा, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री,रेनू शर्मा, प्रीति शर्मा, संगीता शर्मा, शशि गोस्वामी, अनिता योगेंद्र दीक्षित, अल्का मिश्रा, मंजू मिश्रा, संध्या शर्मा को सोपा गया। मुख्य अतिथि आसन्न से डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि पुनर्विवाह के लिए ब्राह्मण समाज को जागरूक करना चाहिए जिससे अन्य समाज भी प्रेरणा ले सकें। युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए भी जागरूकता की आवश्यकता है।