क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज बुधवार को जिला न्यायालय दतिया भवन दतिया के सभाकक्ष में श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री राम जनरल कंपनी की ओर से श्री गहलोत वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे तथा कंपनी की ओर से अधिवक्ता श्री आर के सेठ भौतिक रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्लेमेंट अधिवक्ता एवं पक्षकारगण भी बैठक में उपस्थित रहे बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं क्लेमेंट अधिवक्तागण के साथ वन टू वन चर्चा की गई एवं न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों की अधिक से अधिक निराकरण कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही जिला न्यायालय दतिया में प्रचलित श्रीराम जनरल कंपनी के समस्त प्रकरणों में चर्चा भी की गई। इस अवसर पर अखिलेश कुमार धाकड़ विशेष न्यायाधीश, राजेश भंडारी जिला न्यायाधीश, सुदीप कुमार श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश, श्रीमती मंजूषा तेकाम जिला न्यायाधीश, निधि पिंटो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभूति तिवारी भी उपस्थित रही।