क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषक सेवकों ने कृषि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर रबी की फसलों, विशेष रूप से गेहूँ, चना एवं रबी में बोई गई सोयाबीन के वैज्ञानिक माडलों का अवलोकन करते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन के गुर जाने, समझे। कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने किसानों को गेहूँ, चना एवं सोयाबीन की विभिन्न प्रजातियों के मॉडल प्रक्षेत्रो का अवलोकन कराया । प्रक्षेत्र भ्रमण उपरान्त स्थल पर ही भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. के के अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि गोष्ठी आयोजित की गई, गोष्ठी में डॉ संजय सिंह ने क्रॉप रोटेशन, बीज चयन एवं उपचार, खाद का प्रयोग,सिचाई, खरपतवार, कीट प्रबंधन में किसानों द्वारा विशेष रूप से ध्यान देने योग्य गुर बताये। इस अवसर पर विशेष रूप से सुभाष चंद्रा, प्रमोद मरवाहा, रामगोपाल पटेल, रामकिशन पटेल, हरणारायन राजपूत, अशोक पटेल, उमाशंकर पटेल, श्रीमती मीतू शुक्ला, रामदीन पटेल, सुरेश कुर्मी, महेन्द्र पटेल, के के शुक्ला, मुकेश पटेल, सुशील पाठक, जितेंद्र देसी, मनोज पटेल, बाला प्रसाद, अंकित पटेल, राजेश पटेल, श्रीमती सपना काछी, सुश्री अर्चना सोनी, श्रीकांत महेरे, जितेंद्र पटेल, श्रीमती रेनु कुशवाहा, अर्चना सिंह ल, पूजा उपाध्याय, संतोषी झारिया, आरती काछी, पूजा झारिया आदि उपस्थित रही। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026