क्षेत्रीय
मुरैना ( ईएमएस ) | चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कुंआ तोर, सबलगढ़ में बाल विवाह किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित जानकारी सबलगढ़ परियोजना अधिकारी को दी गई। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी श्रीमती भगवती शर्मा द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। टीम द्वारा नाबालिग बालिका को रेस्क्यू कर बाल विवाह को रुकवाया गया। नाबालिग बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा समिति के आदेशानुसार आगामी विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।