क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


गाजियाबाद (ईएमएस)। गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके के स्कूल परिसर से आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया गया। गाजियाबाद के ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया था। गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल को खाली कराया और सुरक्षा घेरा बना लिया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने तेंदुए को स्कूल के शौचालय में खोज निकाला और दीवार में छेद करके उसे ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोश कर सुरक्षित पकड़ लिया। तेंदुए को विशेषज्ञों की निगरानी में सहारनपुर की शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ईशा सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुए को देखा गया। वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पहले स्कूल को खाली कराया और फिर उसे बंद करा दिया। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए स्कूल परिसर में पिंजड़ा लगाया गया। जाल भी लगाए वनकर्मियों की टीम ने तेंदुए को एक स्कूल के शौचालय में देखा। तेंदुआ बाथरूम के संकरे कॉलम में दुबका हुआ था। अंदर अंधेरा होने और जगह संकरी होने के कारण ट्रैंक्विलाइजर गन से निशाना लगाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद तेंदुआ को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए शौचालय की दीवार में चार फुट चौड़ा छेद किया गया। दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/फरवरी/2026