जबलपुर (ईएमएस)। भारत सरकार की संयुक्त सचिव श्रीमती अमरप्रीत सिंह दुग्गल ने अपने जबलपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को श्रीमती दुग्गल द्वारा केंद्रीय विद्यालय सीएमएम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं पीएम श्री योजना के विभिन्न घटकों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, अटल टिंकरिंग लैब, स्मार्ट क्लासरूम तथा आईसीटी कक्ष का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान दिल्ली से केंद्रीय शिक्षा विभाग की कंसल्टेंट रेनू रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त दिगराज मीणा, डीपीसी योगेश शर्मा, एडीपीसी गौतम बर्बे, विधि अधिकारी कृष्णकांत शर्मा, केंद्रीय विद्यालय के सहायक आयुक्त हीरालाल तथा विद्यालय के प्राचार्य अनुपम शुक्ला आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026