- 2 हजार से अधिक मरीजों का परीक्षण जबलपुर, (ईएमएस)। मानव सेवा का संकल्प के तहत प पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लखन जन्मोत्सव पर चल रहे स्वास्थ्य शिविर के पाँचवें दिन गुरूवार को धनी की कुटिया अधारताल में लगभग 2 हजार 350 हितग्राहियों ने अपना परीक्षण कराया जिसमें 985 हितग्राहियो का चश्मे के लिए पंजीयन किया गया। 80 हितग्राहियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए पंजीयन किये गये। लगभग 1200 हितग्राहियों को दवाईयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पार्षद प्रमोद पटैल, सुबोध पहारिया, सोनू तिवारी, राजू तोमर, पी.पी.पटेल, लक्ष्मी शुक्ला, ताहिर अली, याकूब अंसारी, पुष्कल शर्मा, अनिल चक्रवर्ती, अतुल खरे, मंजीत चक्रवर्ती, विशाल यादव, इस्तियाक अंसारी, दीपक सेन, मजले सेन आदि उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026