क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को आयोजित हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा (राजनीति शास्त्र) के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने जिले के चार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के अंतर्गत मॉडल हाईस्कूल, ऋषि गालव स्कूल मुरैना, एसडीएम पब्लिक स्कूल तथा उत्कृष्ट विद्यालय मुरैना का अवलोकन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होता पाया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं अनुशासन संबंधी व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।